Saturday, August 22, 2009

राहुल गांधी की तो वाट लगा दी

राजतंत्र पर राज भाई ने तो सोनिया के राजकुंवर राहुल गांधी की वाट ही लगा दी और लिखा है राहुल गांधी की तो.... इस लेख में इतनी दमदारी और ईमानदारी से सच्चाई का बयान किया गया है कि लगता है यह अपना ही सच है। इस लेख के लिए राज जी का मैं तो तहे दिल से शुक्रगुजार हूं। मुझे लगता था कि एक मैं ही ऐसे मामलों में सोचता हूं, पर राज जी के लेख से मालूम हुआ कि ऐसा सोचने वालों की कमी नहीं है। जब बिग-बी के पक्ष में राजतंत्र में एक लेख पढ़ा था तो मुझे कुछ खींज हो गई थी, मैंने अपनी इस खींज का इजहार भी किया था। मेरा ऐसा मानना है कि हर ब्लोगर को दमदारी से समाज से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए ताकि ब्लोग जगत एक सार्थक दिशा में जा सके। अगर ब्लोग के रूप में लिखने वालों को एक मंच मिला है तो इसका सही उपयोग भी होना जरूरी है। जब ब्लोगर मित्र सामाजिक सरोकार की बातें करेंगे तो समाज में सुधार आएगा ऐसा मेरा मानना है।

0 comments: